UP Bhulekh 2026 – खसरा खतौनी भू-नक्शा नामांतरण | Complete Guide यूपी भूलेख

उत्तर प्रदेश भूलेख

 

 

जिलावार भूलेख —खतौनी, खसरा, भू-नक्शा अपने जिले की जानकारी 

अपनी जमीन की पूरी जानकारी बस कुछ क्लिक में

 
UP Bhulekh gov in | UP Bhulekh gov in Login | up bhulekh naksha | UP Bhulekh gov in Real Time Khatauni | Bhulekh Map UP Village | Bor U.P. bhulekh | IGRS UP Bhulekh | UP Bhulekh Naksha 2026 |

 

भूलेख यूपी (Bhulekh UP) (upbhulekh.gov.in), उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसे उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा राज्य में भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने और उन्हें वेब पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों को उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया है।

इस वेबपेज की मदद से आप खसरा, खतौनी की नक़ल निकालने, और उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.

💡उत्तर प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचने के लिए, ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें या अपने ब्राउज़र में upbhulekh.gov.in टाइप करें।

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर खतौनी की नकल देखें

उत्तर प्रदेश में खतौनी की नकल देखने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-

  • सबसे पहले यूपी भूलेख पोर्टल – https://upbhulekh.gov.in/ पर विजिट करें।
  • होमपेज पर खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें पर क्लिक करें।

  • अब आपको स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कैप्चा को सबमिट करना होगा, इसके बाद आप भूमि रिकॉर्ड की जांच के लिए जिला, तहसील और गांव का नाम / ग्राम का नाम / ग्राम कोड चुने.
  • इसके बाद आप खसरा/गाटा नंबर या खाता नंबर या मालिक (खातेदार) का नाम दर्ज करके आगे बढ़ सकते हैं। अगर आप खसरा खतौनी नाम अनुसार देखना चाहते हैं, तो यहाँ आप खातेदार का नाम विकल्प का चयन करें.

खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल

  • अब खाता संख्या के विवरण की जांच करने के लिए, खाता संख्या का चयन करें और विकल्प ‘उद्धरण देखें‘ (खाता विवरण देखें) पर क्लिक करें।
💡
गाटा भारतीय भूमि अभिलेखों में भूखण्ड को दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है। गाटा नंबर भू-राजस्व विभाग द्वारा एक भूखण्ड को प्रदान की गई पहचान है।
खाता विवरण (अप्रमाणित प्रति)
खाता विवरण (अप्रमाणित प्रति)

इसके बाद आपके सामने चयनित गाँव के गाटे संख्या वाली खतौनी दिख जाएगी.

💡
जिस ग्राम का खतौनी यहाँ नहीं दिख रहा है, उन सभी ग्रामों को रियल टाइम खतौनी में देखा जा सकता है.

रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें

यल टाइम खतौनी नकल (RoR) देखने के लिये आपको उत्तरप्रदेश के भूलेख पोर्टल – https://upbhulekh.gov.in/ पर जाकर निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • होमपेज पर मौजूद विकल्प रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें पर क्लिक करें.
  • अब कैप्चा दर्ज करके आगे बढ़ें, और नए पेज पर अपना जनपद, तहसील और ग्राम चुनें.

अब एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपके सामने 4 विकल्प आएँगे:

  • खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
  • खाता संख्या द्वारा खोजें
  • खातेदार के नाम द्वारा खोजें
  • नामांतरण दिनांक से खोजें

Check UP Bhulekh Real Time Khatauni

आपके पास जो जानकारी उपलब्ध है, उस विकल्प का चुनाव करके विवरण दर्ज करें, और उसके बाद उद्धरण देखें के बटन पर क्लिक कर दें. इसके बाद कैप्चा दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें.

अब आपके समक्ष उद्धरण खतौनी (अप्रमाणित प्रति) प्रस्तुत हो जाएगी, इसे आप चाहें तो प्रिंट करके सुरक्षित भी रख सकते हैं.

उद्धरण खतौनी (अप्रमाणित प्रति)

भूखंड के वादग्रस्त होने की स्थिति जानें

यूपी में जमीन या संपत्ति में निवेश करने से पहले, आपको यह भी जांचना होगा कि संपत्ति किसी तरह के कानूनी या वित्तीय विवाद में फंसी है या नहीं, इसके लिए आपको उस भूखंड के वादग्रस्त होने की स्थिति जाननी होगी जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है:

भूखण्ड के वादग्रस्त होने की स्थिति

  • उस विकल्प पर क्लिक करने पर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको यूपी के जिले, तहसील और गांव का चयन करना होगा।
  • अपने जिले, तहसील और गांव का चयन करने के बाद, आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा, जिसमें आपसे खसरा/गाटा नंबर प्रदान करने के लिए कहा जाएगा। खसरा/गाटा नंबर दर्ज करें और ‘गाटा प्रस्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें।
गाटा प्रस्थिति
गाटा प्रस्थिति
💡अब अगर आपके द्वारा दर्ज किए गए खसरा नंबर पर अगर कोई विवाद चल रहा है, तो आपको उसके बारे में जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

भू-नक्शा उत्तर प्रदेश देखें

  • उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन का नक्शा देखने के लिए आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – https://upbhunaksha.gov.in/ पर विजिट करें.
  • इसके बाद आप अपने जिला, तहसील और गाँव का चुनाव करें.
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर चुनें हुए जगह का नक्शा आ जाएगा.

Check Uttar Pradesh Bhu Naksha Plot Report

यहाँ आप जिस भूखंड का नक्शा और उसके बारे में संपूर्ण जानकारी जैसे – खातेदार का नाम, खाता संख्या, खसरा संख्या, क्षेत्रफल आदि देखना चाहते हैं, उसके नंबर पर क्लिक कर दें, इसके बाद आपके समक्ष उस गाटे की पूरी जानकारी आ जाएगी.

💡इसके बाद Plot Report पर क्लिक करके, उस नक़्शे को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है.
 
 

Bhulekh Uttar Pradesh पोर्टल का उद्देश्य

भूलेख शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, पहला “भू” और दूसरा “लेख” जिसमें “भू” का अर्थ है भूमि, और “लेख” का अर्थ है अभिलेख। इस प्रकार, भूलेख यूपी का अर्थ है उत्तर प्रदेश राज्य में भूमि का अभिलेख। यह पोर्टल राज्य में नागरिकों को उनके जमीन से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है.

इस पोर्टल की मदद से लोगों का समय भी बचता है और उनके जमीन के रिकॉर्ड और नक्शा, आदि देखने से संबंधित काम जल्दी हो जाता है। इस पोर्टल की मदद से सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी आती है जिससे भ्रष्टाचार भी कम हुआ है, और लोग घर बैठे ऑनलाइन खसरा खतौनी देख रहे हैं।

UP Bhulekh Official Banner

पोर्टल पर उपलब्ध भूमि अभिलेख

भूलेख लखनऊ, उत्तर प्रदेश रिकॉर्ड डेटाबेस में भूमि के स्वामित्व विवरण के साथ खसरा और खाता संख्या के अनुसार सभी पंजीकृत भूमि जोत का विवरण दर्ज है, इनकी जानकारी नीचे दी गई है-

  • खातेधारक का नाम
  • खातेधारकों की संख्या
  • भूमि का आकार
  • खसरा संख्या और खाता संख्या का विवरण
  • संपत्ति के बदले किए गए लेन-देन का इतिहास, जिसमें बंधक, तीसरे पक्ष के दावे आदि शामिल हैं।
  • खाली संपत्ति, आदि।

पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

पोर्टल पर उपलब्ध भूमि सेवाओं की सूची निम्नलिखित है-

  • खतौनी (13 कॉलम) की नकल देखें
  • राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जाने
  • भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने
  • भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने
  • भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने
  • राजस्व ग्राम सार्वजनिक सम्पति
  • सरकारी भूमि खोजें
  • निष्क्रांत सम्पति
  • शत्रु सम्पति
  • राजकीय आस्थान
  • यूपी भूलेख संपर्क विवरण

यूपी भूलेख हेल्पलाइन

अगर आपको यूपी भूलेख ऑनलाइन पोर्टल पर अपने जमीन के रिकॉर्ड, खतौनी आदि से संबंधित या पोर्टल पर किसी भी प्रकार की टेक्निकल समस्या है, तो आप नीचे दिए गए ईमेल या नंबर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

ईमेल आईडी bhulekh-up@gov.in
कंप्यूटर सेल राजस्व मंडल लखनऊ, उत्तर प्रदेश
लैंडलाइन नंबर +91-522-2217145
मोबाइल नंबर +91-7080100588

UP के सभी Land Official Websites — एक क्लिक में देखें

official website  काम (Service) Direct Link
UP Bhulekh खतौनी, रियल टाइम खतौनी upbhulekh.gov.in
Bhu Naksha जमीन का नक्शा, Boundaries upbhunaksha.gov.in
E-Khasra खसरा नकल, Fasli records ekhasra.up.gov.in
RCCMS/Vaad नामांतरण, वारासत, Court cases vaad.up.nic.in
Ansh Sanshodhan नाम/हिस्सा correction upbhulekh.gov.in/ansh
Jansunwai Complaint registration jansunwai.up.nic.in
Rajaswa Parishad सभी services का hub bor.up.nic.in

Bhulekh UP-अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

Q.UP Bhulekh क्या है? 

Ans. आपकी जानकारी के लिए बता दें UP Bhulekh उत्तर प्रदेश सरकार का ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड पोर्टल है।
इसमें आप खाता, खसरा, नाम, लगान आदि भूमि संबंधी जानकारी आसानी से देख सकते हैं।

Q.UP में जमीन किसके नाम पर है कैसे चेक करें?

Ans.UP में जमीन किसके नाम पर है यह चेक करना बहुत आसान है इसके लिए आप 

  • सबसे पहले bhulekh.up.gov.in खोलें
  • इसके बाद जिला, तहसील, गांव चुनें
  • अब खाता/खसरा नंबर डालें
  • नाम देख लें 

Q. UP Bhulekh Naksha कैसे देखें:

Ans.UP Bhulekh Naksha देखने का आसान तरीका:

इसके लिए आप सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट bhulekh.up.gov.in पर जाएँ इसके बाद अपनी जिला, तहसील, गांव चुनें और अब Naksha या Map विकल्प पर क्लिक करें इसके बाद खसरा नंबर डालकर नक्शा देखें

 
यूपी भूलेख पोर्टल पर Real Time Khatauni कैसे देखें? जानें पूरी प्रक्रिया
यूपी भूलेख पोर्टल पर राजस्व ग्राम खतौनी का कोड कैसे जानें? देखें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश में भूखण्ड / गाटे का यूनिक कोड कैसे जानें, देखें प्रक्रिया
जमीन का पुराना रिकॉर्ड UP में कैसे निकालें? जाने पूरी प्रक्रिया
यूपी में जमीन की रजिस्ट्री करने में कितना खर्चा आता है? जानें
जमीन का पट्टा क्या होता है? देखें नियम के साथ पूरी जानकारी
उत्तर प्रदेश भू-नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें?
What is Bhulekh – भूलेख क्या है? जानें
UP Khasra और Khatauni भूलेख पोर्टल से कैसे निकालें? जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश में भूखण्ड/गाटे की वादग्रस्त स्थिति कैसे जानें? देखें पूरी प्रक्रिया
तहसील भूलेख खतौनी नकल ऑनलाइन कैसे देखें? जानें पूरी प्रक्रिया